फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lawyers held a protest march against the order.

Shravasti News: आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 17 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 17 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lawyers held a protest march against the order.
तुलसीपुर। बैनामा निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं की भूमिका समाप्त करने संबंधी आदेश के विरोध में शुक्रवार को जमुनहा तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन के नेतृत्व में तहसील से मल्हीपुर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवि प्रताप सिंह को सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्य नारायन यादव ने कहा कि 12 अक्तूबर से अधिवक्ता रजिस्ट्री और राजस्व न्यायालयों के कार्यों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन शासन ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया है। जिला महामंत्री सतीश मौर्य ने कहा कि इस व्यवस्था से अधिवक्ताओं और वादकारियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश चंद तिवारी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा, कुलदीप वर्मा, हरीश कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed