फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Secretary should be present in Mandi every Thursday and Friday: DM

मंडी में हर गुरुवार व शुक्रवार को मौजूद रहें सचिव : डीएम

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Secretary should be present in Mandi every Thursday and Friday: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु औद्योगिक व्यापारिक फोरम की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान जहां विभिन्न योजनाओं की पत्रावलियों का निस्तारण किया गया, वहीं मंडी सचिव को प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को निर्माणाधीन गल्ला मंडी में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में चार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में सात तथा ओडीओपी में तीन आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृत प्रदान की गई है। उन्होंने स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों पर शीघ्र ऋण वितरण कराने के लिए उपायुक्त उद्योग व अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक भिनगा को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में भिनगा से लखनऊ आने-जाने के लिए दो रोडवेज बसों का नियमित संचालन कराने की मांग की गयी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक मंडी को निर्देश दिया कि मंडी सचिव प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को निर्माणाधीन मंडी में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिले के किसानों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराना प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मंडी के दोनों प्रवेश द्वारों पर धर्मकांटा की व्यवस्था संचालित की जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्माणाधीन मंडी में अपना पंजीकरण व नवीनीकरण करा लें जिससे मंडी के संचालन पर अपने उत्पादों की बिक्री कर लाभ उठा सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपनिदेशक मंडी एसके वर्मा, उपायुक्त उद्योग जेएन यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक जेएन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत डीपी सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर सहित आलमगीर, राजेश रस्तोगी व दीनानाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed