फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seat plan fixed for board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए सीट प्लान तय

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seat plan fixed for board examination
ावस्ती। जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इसमें जिले के कुल 115 विद्यालयों में शिक्षणरत हाईस्कूल के 9481 व इंटर के 7261 सहित कुल 16742 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। इसके लिए जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां रविवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने सीट प्लान को अंतिम रूप दिया। यहां सोमवार से परीक्षार्थी आकर अपनी सीट देख सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में रविवार को अवकाश के बाद भी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी परीक्षार्थियों के बैठने के स्थान पर स्लीप चिपकाते रहे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, इन्वर्टर, जेनरेटर, सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, राउटर की जांच भी की गई।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्र पर होगी बोर्ड परीक्षा
जेतवन इंटर कॉलेज, चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, नीलम राजकीय बालिका विद्यालय गिलौला, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, श्रीप्रेम कुमार शुक्ला उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज, एसपी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज, वैद्य प्रकाश इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, बाबा जबदहा इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय, तपसी इंटर कॉलेज, श्रीत्रयंबकेश्वर इंटर कॉलेज, राजेंद्र दास जनजातीय इंटर कॉलेज, शिवराजी जनता इंटर कॉलेज, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज, रामदुलारे इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज कॉलेज, नागरिक इंटर कॉलेज, राम उजागर सादार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, श्रीमेवालाल सियाराम इंटर कॉलेज, श्रीरघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज, सेठ प्रभुदास मेमोरियल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव भूल शांत मन से दें परीक्षा
मंगलवार से बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसे लेकर छात्र छात्राओं व अभिभावकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड परीक्षा भी सामान्य परीक्षा की भांति है। इसलिए तनाव रहित होकर शांत मन से परीक्षा दें। परीक्षा देने जाने से पूर्व अपने प्रवेश पत्र को अवश्य ले जाएं। प्रवेश पत्र में ही आपकी परीक्षा से संबंधित विषय, परीक्षा तिथि व पाली अंकित है। जिसे जरूर देख लें। किसी भी प्रकार का भ्रम परीक्षा को लेकर दिल में न पालें। प्रश्नपत्रों को एक बार पूरा अवश्य पढ़े। जिन प्रश्नों के उत्तर आपको बाखूबी मालूम हो सबसे पहले उसे हल करें। - ज्योति प्रकाश पांडेय, प्राचार्य अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed