{"_id":"6467b90fd7083d027a041d79","slug":"sdm-invites-buddhist-monks-to-shravasti-festival-srawasti-news-c-13-1-244261-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसडीएम ने बौद्ध मठाधीशों को दिया श्रावस्ती महोत्सव का आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसडीएम ने बौद्ध मठाधीशों को दिया श्रावस्ती महोत्सव का आमंत्रण
Fri, 19 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 19 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
भिनगा में जिला पंचायत के निकट 22 से 24 मई तक होगा कार्यक्रम
कटरा (श्रावस्ती)। भिनगा के जिला पंचायत के निकट 22 से 24 मई तक श्रावस्ती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम इकौना ने बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित लंका मंदिर में बौद्ध मठाधीशों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्हें श्रावस्ती महोत्सव में प्रतिभाग के लिए आमंत्रण पत्र भी सौंपा। लंका मंदिर में आयोजित बैठक में एसडीएम रोहित यादव ने कहा कि 22 मई 1997 को श्रावस्ती जिले का गठन किया गया था। ऐसे में इस बार भिनगा में श्रावस्ती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें आप सभी आमंत्रित है। यह महोत्सव 22 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से प्रदेश वासियों को श्रावस्ती की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक वह पुरातात्विक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इस महोत्सव में भजन गायक हेमंत बृजवासी, कैलाश खेर, सुनील पाल, रियलिटी शो फेम पूजा चटर्जी इंडियन आइडियल, कवि सम्मेलन में आनंद श्रीवास्तव आदि कवि मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही रियलिटी शो आस मोहम्मद सारेगामा, वीआर वन दिव्यांग बच्चों का डांस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में श्रीलंका मंदिर के बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो, वर्मा मंदिर के बौद्ध भिक्षु ओयूवाथा, राहुल थेरों, मेघा थेरो, संघ रत्न भंते, भंते अशोक कुमार बौद्ध, आनंद सागर, प्रदीप कुमार बौद्ध, राजेश कुमार यादव, अविनाश कुमार वर्मा, महेंद्र जैन, स्वरूप चन्द जैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में असिस्टेंट टेक्नीशियन रेफ्रिजेशन एंड एयर कंडीशनर के लिए 240 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे युवक व युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है वह अपना हाईस्कूल या उससे ऊपर का शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आईटीआई भिनगा में 25 मई तक अपना पंजीयन करा लें। यह जानकारी आईटीआई भिनगा के प्रधानाचार्य राजकुमार ने दिया है। संवाद