{"_id":"68618bcc629715cd41075484","slug":"school-opened-but-teachers-did-not-reach-notice-issued-shravasti-news-c-104-1-srv1004-112332-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्कूल खुले पर नहीं पहुंचे शिक्षक, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्कूल खुले पर नहीं पहुंचे शिक्षक, नोटिस जारी
Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में 16 जून को ही ग्रीष्मावकाश का समापन हो चुका है। ऐसे में शिक्षकों को नियमित विद्यालय आकर शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है लेकिन कई विद्यालयों में न तो शिक्षक पहुंचे और न ही विद्यालय का ताला खुला। ऐसे में 20 जून से 24 जून तक बीएसए व अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में करीब 44 शिक्षक अनुपस्थित मिले जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में 21 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था जबकि भीषण गर्मी होने से अवकाश को 15 दिन और बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था। वहीं शिक्षकों को 16 जून से नियमित विद्यालय खोलने का आदेश भी जारी किया गया है पर कई विद्यालयों के न खुलने की सूचना पर बीएसए अजय कुमार गुप्ता के साथ ही संबंधित क्षेत्र के बीईओ ने 20 से 24 जून तक विद्यालयों के निरीक्षण का अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से भी विद्यालयों की निगरानी की गई। इसमें 44 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनमें 21 सहायक अध्यापक, 20 शिक्षामित्र व तीन अनुदेशक शामिल हैं। इन शिक्षकों को बीएसए की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय से कारण स्पष्ट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जवाब स्पष्ट न होने पर होगी कार्रवाई
अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों का वेतन व मानदेय बाधित कर किया गया है। नोटिस का जवाब स्पष्ट न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार गुप्ता बीएसए