फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   save to angree women

तीन बच्चों संग राप्ती में कूदने जा रही गर्भवती को बचाया

Tue, 27 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
save to angree women
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती बैराज से नदी में तीन बच्चों के साथ कूदकर जान देने जा रही गर्भवती को यूपी 100 पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस महिला को बच्चों समेत थाने ले आई। यहां पूछताछ में महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात बताई। इस पर एसडीएम व थाना प्रभारी ने महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

मल्हीपुर के ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी निवासी नूरजहां (30) का पति सिराज दिव्यांग है। उसके तीन बच्चे हैं, वहीं इस समय वह गर्भवती भी है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। आर्थिक तंगी से परेशान नूरजहां के घर में तीन दिन से खाना नहीं बना था। मंगलवार को बच्चों को भूख से बिलखता देख नूरजहां पुत्री रेशमा व साकूरन तथा पुत्र इमरान को साथ लेकर आत्महत्या करने के लिए राप्ती बैराज पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने शंका के आधार पर महिला से पूछताछ की तो मामले की जानकारी हुई। इस पर यूपी 100 पुलिस उसे मल्हीपुर थाने ले आई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग ने कोटे की दुकान से खाद्यान्न दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडेय ने उसे दो हजार रुपये दिए। इस संबंध में एसडीएम भिनगा ने बताया कि महिला का राशन कार्ड है या नहीं और उसे खाद्यान्न क्यों नहीं मिल रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी। महिला को जो भी संभव हुआ शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed