फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sanitary workers angry at not getting salary

वेतन नहीं मिलने पर बिफरे सफाईकर्मी

Sat, 08 Aug 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sanitary workers angry at not getting salary
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में कार्यरत सफाई कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट है। कई बार शहरी आजीविका केंद्र जाकर कर्मियों ने मानदेय भुगतान की मांग भी की। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में शनिवार को नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम भिनगा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वह नगर पालिका परिषद भिनगा में सफाई मजदूर हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन शहरी आजीविका केंद्र डूडा से है। उनके द्वारा नगर की सफाई की जा रही है। इसके साथ दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें जून व जुलाई का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मजदूर पेशा होने के कारण पीड़ितों के पास आय का अन्य कोई श्रोत भी नहीं है। जिससे पीड़ितों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। बकाया भुगतान न दे पाने के कारण अब पीड़ितों को दुकानदारों ने उधार देने से मना कर दिया है। ऐसे में पीड़ितों के सामने परिवार के जीविकोपार्जन का संकट भी उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सफाई कर्मियों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर बकाया पारिश्रमिक भुगतान कराने की मांग किया है। अन्यथा सफाई कर्मियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में रेखा, चंदा, पूनम, ममता, गायत्री, नीलम, राजेश, शिव कुमार, अनूप कुमार, राम प्रताप, शेर बहादुर, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, पुत्ती लाल, विशाल आदि लोगों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed