{"_id":"61a3bd75986cc3753a14a863","slug":"sandhya-topped-in-the-fragrance-and-essay-competition-in-the-poster-srawasti-news-lko6065233195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में खुशबू व निबंध प्रतियोगिता में संध्या रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में खुशबू व निबंध प्रतियोगिता में संध्या रहीं अव्वल
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। महामाया राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू तो निबंध प्रतियोगिता में संध्या अव्वल रहीं।
महामाया राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय सड़क दुर्घटना का कारण व निवारण भारत के विशेष संदर्भ था। जिसमें महामाया राजकीय महाविद्यालय के छात्र रवि सोनी प्रथम, स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज की छात्रा दीक्षा चौधरी द्वितीय व महामाया राजकीय महाविद्यालय की शक्ति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में महामाया राजकीय महाविद्यालय की छात्रा खुशबू जायसवाल प्रथम, स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज की छात्रा दीक्षा चौधरी द्वितीय व महामाया राजकीय महाविद्यालय की छात्रा सीमा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज की छात्रा संध्या पांडे प्रथम, महामाया राजकीय महाविद्यालय की छात्रा शक्ति शुक्ला द्वितीय व स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज की छात्रा रीना देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी व प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने बताया कि यह सभी विजेता प्रतिभागी मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान निर्णायक रूप में प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद सिंह व अशोक कुमार मिश्र रहे। इस मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. श्याम नारायण वर्मा मौजूद रहे।