फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Same election same mark, God knows this time

Shravasti News: वही चुनाव वही निशान, अबकी बार जाने भगवान

Mon, 24 Apr 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 24 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Same election same mark, God knows this time
भिनगा में तहसील के निकट होटल में चुनावी चर्चा करते लोग
नगर पालिका परिषद भिनगा में इस बार भी रोचक होगा चुनावी मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में इस बार भी अध्यक्ष पद का चुनावी घमासान रोचक होने वाला है। इसका कारण सत्ता पक्ष के निवर्तमान अध्यक्ष का बागी होकर 10 वर्ष पूर्व के ही निशान पर 10 वर्ष बाद उसी भाजपा प्रत्याशी से चुनाव में दो-दो हाथ करना है। हालांकि तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। यह बात भिनगा के तहसील तिराहे के निकट एक होटल पर कुछ लोग चाय की चुस्की के साथ चुनावी चर्चा में कह रहे थे।

चुनावी चर्चा के दौरान राम जी तिवारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद भिनगा पांच वर्ष पूर्व तक नगर पंचायत हुआ करती थी। तब यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दल चुनाव मैदान में उतरने वाले निवर्तमान अध्यक्ष अजय आर्य ने केला का पेड़ के निशान पर चुनाव लड़ा था। उस समय भी राकेश कुमार गुप्ता भाजपा के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में भी दोनों आमने-सामने हैं। इस बार भी भाजपा से टिकट न मिलने पर अजय आर्य निर्दल केला का पेड़ के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि राकेश कुमार गुप्ता दोबारा भाजपा के कमल के निशान से मैदान में हैं। इस पर अयाज ने कहा कि इस बार विगत 10 वर्ष में बहुत कुछ बदला। इस बीच अजय आर्य 10 वर्ष तक अध्यक्ष भी रहे। वहीं तब के निवर्तमान अध्यक्ष भी इस बार मैदान में नहीं हैं। कलीमुद्दीन ने कहा कि विगत चुनाव के रनर रहे निर्दल निसार अहमद के पुत्र इरफान इस बार बसपा से मैदान में हैं। वहीं सपा प्रत्याशी रहे पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल रहीम खान इस बार आम आदमी पार्टी तो पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अभिलाख यादव सपा से मैदान में हैं। जबकि निर्दल के रूप में पूर्व प्रधान अली अहमद व बसपा प्रत्याशी इरफान की पत्नी भी शाहीन बानो भी अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमा रही हैं। ऐसे में इस बार चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन नगर में यह चर्चा जरूर है कि वही चुनाव वही निशान, अबकी बार जाने भगवान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed