{"_id":"649874c08c59aae7090eaf67","slug":"salute-to-every-voice-raised-against-emergency-srawasti-news-c-104-1-slko1050-217-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन...
Sun, 25 Jun 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से रविवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय भिनगा में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
पार्टी कार्यालय भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय इतिहास में एक ऐसी तारीख है। जिसके लिए देश की जनता तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कभी माफ नहीं कर सकती। उन्होंने सिर्फ अपनी सत्ता को बचाने के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी थी।
रेडियो, प्रेस, न्यायालयों तक को अपने कार्यों को करने से रोक दिया गया था। इसके विरुद्ध जिसने भी अपनी आवाज उठाई उसको मीसा और डीआईआर के तहत जेल में बंद कर प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि मानवाधिकारों को ताक पर रखकर लोगों की जबरदस्ती नसबंदी तक की गई। आपातकाल के विरोध में उठी उस हर मुखर आवाज को नमन करता हूं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि आपातकाल में देश को एक तरह से बंदीगृह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। जहां किसी को उसके विरुद्ध बोलने की इजाजत नहीं थी।
जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस जिला संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।