फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Salaries of two negligent principals withheld.

Shravasti News: दो लापरवाह प्रधानाचार्यों का वेतन रोका

Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Salaries of two negligent principals withheld.
श्रावस्ती। छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों की ई केवाईसी कराने में लापरवाही बरतने वाले दो प्रधानाचार्यों का डीआईओएस ने वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण तलब किया है। ई केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा मंगलवार को खत्म होने पर डीआईओएस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का ई केवाईसी कराया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों को समय से ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया था। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चेतावनी के बाद भी राजकीय हाईस्कूल बांसकुड़ी व राजकीय हाईस्कूल सेमरा टिटिहिरिया के बच्चों की ई केवाईसी पूर्ण नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ऐसे में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का जून माह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही दो कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधितों को जल्द ई केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed