फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sakhu and Teak wood recovered, three arrested

साखू व सागौन की लकड़ी बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sakhu and Teak wood recovered, three arrested
श्रावस्ती। संरक्षित वन क्षेत्र सोहेलवा के जंगल से साल व सागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं। इसके बोटा बना कर माफिया छोटे वाहनों से तय स्थान तक भेज रहे हैं। इसका खुलासा करते हुए शनिवार रात सिरसिया पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से छह बोटा लकड़ी, एक वाहन सहित अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

सिरसिया में तैनात प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ शनिवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सोहेलवा जंगल से लकड़ी काट कर उसे पिकअप से बलरामपुर ले जाने की फिराक में हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ बताए गए मार्ग पर नाकेबंदी कई। इस दौरान पुलिस को एक पिकअप आती दिखी।
विज्ञापन

जिसे रोक कर पुलिस ने जब तलाशी ली तो पिकप से पांच बोटा साखू व एक बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर के मजरा नौसहरा निवासी गुलाम मोहम्मद व वली मोहम्मद तथा सिरसिया थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल व दस हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने लकड़ी सहित वाहन को सिरसिया थाने में लाकर सीज कर दिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed