फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Safety and security of the country is the responsibility of every citizen

देश की हिफाजत व सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Safety and security of the country is the responsibility of every citizen
देश की श्रिावस्ती। एसएसबी की ओर से सोमवार से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के भचकाही गांव में कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम भचकाही में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी कमांडेंट ने किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा सामाजिक सरोकार का साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में सोमवा को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम भचकाही में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। देश की हिफाजत देश की सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट ने कहा कि देश की सुरक्षा व हिफाजत करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। लोगों को चाहिए कि वह अपने राष्ट्र के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ समर्पित रहें। हमें जो भी कुछ मिला है वह अपने देश से ही मिला है। ऐसे में यदि हमें देश के लिए जान भी देना पड़े तो हमें कदापि पीछे नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस दैरान 24 किसानों को स्प्रे मशीन एवं 66 किसानों को फावड़ा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कमांडेंट ने मौजूद लोगों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं नशा मुक्ति तथा सशस्त्र सीमा बल में महिलाओं की भर्ती के लिए जागरूक किया। इस दौरान देश की सुरक्षा पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एसएसबी जवानों के डॉग शो में स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप कमांडेंट जय सिंह, सहायक कमांडेंट गुज्जर गौरी भागीरथ लावा, सहायक कमांडेंट सुईया अमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक कमल चंद, भूषण कुमार, अजय प्रसाद, रघुनाथ, राजीव कुमार, राजकुमार महतो, विवेक कुमार, माधव मुर्ग, ईश्वर दीन चौधरी, प्रताप नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed