{"_id":"609d64a58ebc3e77ad69fcbb","slug":"rules-of-lockdown-in-sabzimandi-ignored-srawasti-news-lko57800749","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जीमंडी में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जीमंडी में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा के सब्जीमंडी में लॉकडाउन के किसी भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इसीलिए यहां हरी सब्जियों के साथ कोरोना संक्रमण भी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने सब्जीमंडी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की मांग की है।
बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में लॉकडाउन है। लेकिन आवश्यक सेवाओं के तहत सब्जी दूध सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसी कारण भिनगा का सब्जीमंडी भी खुलता है। लेकिन इस छूट का लाभ यहां के व्यापारी गलत तरीके से उठा रहे हैं। सुबह पांच बजे से इस मंडी में किसान सहित अन्य बाहरी व्यापारियों का आना प्रारंभ हो जाता है। लेकिन किसी भी व्यापारी व मंडी में आने वाले लोगों द्वारा मास्क नहीं लगाया जाता। न तो मंडी में सैनिटाइजेशन का कार्य होता है। सामाजिक दूरी की बात करना यहां बेमानी लगता है।
कम जगह में ज्यादा लोग सब्जियां खरीदने आते हैं। इनमें से अधिकांश वह लोग हैं जो यहां से सब्जी ले जाकर ठेला व अन्य माध्यम से नगर के अन्य हिस्सों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सब्जियां बेचते हैं। ऐसे में यदि यहां कोई एक भी संक्रमित हुआ तो वह अपने साथ हरी सब्जियों के साथ कोरोना संक्रमण जैसा भयानक वायरस लेकर आम लोगों तक पहुंच रहा है। ऐसे में मंडी व उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है। आसपास के लोग केवल इस लिए परेशान हैं कि नगर के बीच में इस तरह का स्थान संक्रमण को और तेजी ये फैलाने का काम कर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों की मांग है कि सब्जी मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
सब्जी मंडी को जूनियर हाईस्कूल मैदान में किया जाए स्थानांतरित
नगर के बीच में एक छोटे से स्थान पर लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर आम लोगों में रोष है। यहां रात से ही बाहर से आने वाले व्यापारी ट्रक लेकर पहुंच जाते हैं। जिसके चलते रात से ही यहां जाम की स्थिति बन जाती है। वही सुबह होते होते ग्रामीण क्षेत्र से किसान व खुदरा सब्जी का व्यापार करने वाले पहुंच जाते हैं। जिससे भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों की मांग है कि कोरोना को देखते हुए सब्जी मंडी को जूनियर हाईस्कूल के खुले मैदान में स्थानांतरित कर दिया जाए। इस मैदान के चारों ओर कोई आबादी का क्षेत्र नहीं है। यहां सामाजिक दूरी सहित अन्य मानकों को पूरा किया जा सकता है।