{"_id":"69502a8c062ee8685d0a5aa4","slug":"ruksar-had-jumped-into-the-canal-after-an-argument-with-her-husband-over-phone-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116834-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पति से फोन पर तकरार होने के बाद नहर में कूदी थी रुकसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पति से फोन पर तकरार होने के बाद नहर में कूदी थी रुकसार
Sun, 28 Dec 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के बढ़हीपुरवा के पास सरयू नहर की मुख्य शाखा में कूदने वाली महिला ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा कोरीपुरवा निवासी रुकसार बेगम (24) थी। शनिवार को दिन भर पुलिस व एनडीआरएफ के जवान नहर में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने बताया कि रुकसार का निकाह तीन साल पहले हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के उम्मीदपुरवा निवासी अरमान खां से हुआ था। निकाह के कुछ माह बाद ही रुकसार का अरमान से विवाद हो गया था। उसके बाद से अरमान मुंबई में रहता है।
रुकसान छह माह से अपने मायके कोरीपुरवा में रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को अरमान ने रुकसार को फोन किया था। फोन पर ही किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध रुकसार ने बढ़हीपुरवा के पास सरयू नहर में छलांग लगा दी। रुकसार की दो वर्षीय बेटी समायरा है, जो लगातार मां के लिए रो रही है।
विज्ञापन
दिन भर गोताखारों व एनडीआरएफ टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन रुकसार का कुछ पता नहीं चला। रविवार को फिर उसकी तलाश की जाएगी।-
बिशुनदेव पांडेय, थाना प्रभारी, सोनवा