फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Role of Gandhi, Nehru and Patel in getting freedom

आजादी दिलाने में गांधी, नेहरू व पटेल की भूमिका अ

Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Role of Gandhi, Nehru and Patel in getting freedom
इकौना (श्रावस्ती)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार व न्याय पालिका के संयुक्त सहयोग से स्व. चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला जज साकेत बिहारी दीपक ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू व सरदार पटेल की भूमिका अहम थी।
विज्ञापन

आजादी के बाद सैकड़ों छोटे छोटे टुकड़ों में बंटी रियासतों को एक सूत्र में पिरोने व एक समृद्ध भारत बनाने में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण थी। इन्हीं महापुरुषों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत सरकार की ओर से जनहित में तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अज्ञानतावश योजनाओं की जानकारी आम जनता तक नही पहुंच पा रही है। सरकार की योजनाओं व कानूनों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं व प्रबुद्ध वर्ग को उनके महत्व से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी भी दी। एडीजे प्रथम सुदामा प्रसाद ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी, सबके लिए निशुल्क न्याय व शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है। जिसका लाभ काफी लोग जागरूकता के अभाव में नही ले पाते हैं। इसके लिए भारत सरकार व न्याय विभाग ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
विज्ञापन

एडीजे उमेश कुमार व अजय कुमार, प्रभारी विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज प्रवर खंड मृत्युंजय श्रीवास्तव, सिविल जज प्रभात सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल उपाध्याय, सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभम द्विवेदी, सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट असगर अली, सिविल जज ग्राम न्यायालय बृजेन्द्र त्रिपाठी व एसडीएम आरपी चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी व प्रबंध समिति के सदस्यों सहित सभी शिक्षक व छात्राएं सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed