Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Roads are in bad shape due to slowness of the department

Shravasti News: विभाग की सुस्ती से सड़कें खस्ताहाल, राहगीर बेहाल

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad shape due to slowness of the department
 तिलकपुर-मल्हीपुर मार्ग पर दूबे बाग के निकट जर्जर सड़क। - संवाद
श्रावस्ती। जिले की प्रमुख सड़कें खस्ताहाल हैं। फोरलेन से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों तक गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इन जर्जर सड़कों पर चलने वाले अक्सर ही दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। सड़कों के गड्ढों से बचने के लिए लोग कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी लगाने के लिए मजबूर हैं, किंतु जिम्मेदार विभाग सड़कों के इन घावों पर मरहम लगाता नजर नहीं आ रहा है। भूले-भटके कभी-कभार इनकी मरम्मत कराई भी जाती है, लेकिन चंद दिनों में ही सड़कों की बदहाली फिर से दिखने लगती है। ऐसे में विभागीय कार्य कुशलता व गुणवत्तापूर्ण कार्य पर प्रश्नचिह्न भी लग रहा है।
विज्ञापन



मरम्मत के कुछ माह बाद ही गड्ढे में तब्दील हुई सड़क
हरिहरपुररानी क्षेत्र में भंगहा-मटखनवा मार्ग से मल्हीपुर-राजपुर मोड़ मार्ग को कोकल गांव के निकट जोड़ने वाली लिंक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से लोग आसानी से कम दूरी तय कर जमुनहा, मल्हीपुर, भंगहा व जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं, किंतु यह सड़क खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। कोकल निवासी राधेश्याम यादव, बाबू गुप्ता व सुरेश चंद आदि ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत करीब चार वर्ष पूर्व कराई गई थी, लेकिन गुणवत्ता खराब होने के कारण कुछ माह में ही सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


लगभग आठ वर्ष पूर्व तिलकपुर-मल्हीपुर मार्ग को टू-लेन कराया गया था। करीब 25 गांवों के लोग इस सड़क से होकर जमुनहा तहसील व ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही नानपारा व रुपईडीहा जाते-आते हैं। दूसरी तरफ के लोग जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों पर जाते-आते हैं। दूबे बाग के निकट लगभग छह वर्ष पूर्व सड़क ओवरलोड वाहनों के चलने से बैठ गई थी। इसके बाद विभाग की ओर से सड़क दुरुस्त कराने के नाम पर मात्र ईंट के रोड़े डाले गए। हर साल बरसात के दिनों में यह सड़क जानलेवा हो जाती है। संबंधित अधिकारी गड्ढों में रोड़े डालकर अपनी जिम्मेदारियों से छुटकारा पा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिनगा-इकौना मार्ग पर अंधरपुरवा से इकौना तक सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। यह सड़क इकौना तहसील मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। प्रतिदिन हजारों लोग इससे होकर निकलते हैं। आए दिन लोग अंधरपुरवा गांव के निकट सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर घायल होते रहते हैं। स्थानीय ग्रामीण शिवशरण लाल, संतोष कुमार यादव व राजू आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत तो कराई जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में उधड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed