{"_id":"5f15d0678ebc3e9f656181e6","slug":"road-srawasti-news-lko5316641146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के बाद भी जर्जर ही जमुनहा बहराइच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के बाद भी जर्जर ही जमुनहा बहराइच मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्ग या फिर पूरी तरह से जर्जर हैं या फिर उन पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन मार्गों की मरम्मत की मांग को लेकर विगत पखवारे जमुनहा वासियों ने तहसील गेट के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। आंदोलन के बाद भी जमुनहा क्षेत्र के मार्गों की दशा में सुधार नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शासन द्वारा भले ही गड्ढा मुक्त मार्ग का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जमुनहा क्षेत्र में यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
क्षेत्र में चाहे जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग हो या फिर मल्हीपुर बाबागंज मार्ग, मल्हीपुर मधवापुर भंगहा मार्ग, कानीबोझी परसा मार्ग अथवा अन्य प्रमुख व संपर्क मार्ग सभी खस्ताहाल हैं। शासन के निर्देश के बावजूद इन मार्गों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिससे आहत जमुनहा क्षेत्र के संभ्रांतों द्वारा विगत पखवारे मल्हीपुर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसमें क्षेत्र वासियों ने अविलंब मार्ग मरम्मत करा कर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया था। इस पर एसडीएम द्वारा अतिशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग जर्जर होने के साथ ही उनकी पटरिया भी गायब हो चुकी हैं।
इससे बरसात के दिनों में इन मार्गो पर सफर करना लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। बहराइच जमुनहा मार्ग पर तुलसीपुर, पकड़िया व महरू मुर्तिहा से बदला चौराहे से आगे करीब दो किलोमीटर तक रोड पूरी तरह से गायब हो चुकी है। जहां बरसात के दिनों में जलभराव रहता है। यही हाल बोहरवा चौराहे का भी है। जहां मार्ग पर बने गड़्ढों व वहां उत्पन्न जलभराव के कारण चौ पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। जिस पर ध्यान न दिए जाने से क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ रहा है।