{"_id":"6aea21c68927e8416d0cfd04","slug":"rising-demand-for-lightweight-jewellery-amid-high-gold-prices-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124269-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महंगे सोने के बीच हल्के आभूषणों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महंगे सोने के बीच हल्के आभूषणों की बढ़ी मांग
Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
भिनगा में सर्राफा की दुकान पर आभूषण पसंद करती महिलाएं।
श्रावस्ती। दीपावली की तैयारियों के साथ बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सराफा दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। सोने-चांदी की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी होने के बावजूद लोग बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। इस बार मूर्तियों के बजाय सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग अधिक है।
मंगलवार को भिनगा की सराफा दुकानों पर महिलाओं ने अंगूठी व पारंपरिक आभूषण पसंद किए, जबकि पुरुष ब्रेसलेट और चांदी के सिक्के खरीदते नजर आए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश रस्तोगी ने बताया कि सोना 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.85 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। सोने का सिक्का 1.45 लाख, चांदी का सिक्का 2600 और गणेश-लक्ष्मी का सिक्का 1800 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि टेंपल ज्वेलरी और रोज गोल्ड की मांग कम है। पारंपरिक व हल्के आभूषणों की बिक्री अधिक हो रही है। कारोबारियों को दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।