{"_id":"6a650d4ada39699eed06e230","slug":"revenue-related-complaints-predominated-at-the-samadhan-diwas-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121903-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतें रहीं ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतें रहीं ज्यादा
Sun, 26 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम व एसपी। स्रोत- पुलिस
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही। कुल दर्ज 49 शिकायतों में से 29 शिकायतें राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी रहीं, जिनके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने हरदत्त नगर गिरंट थाने में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण कर वहां मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय को निर्देशित किया।
डीएम ने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें। भूमि विवाद व राजस्व वादों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम तत्काल मौके पर जाए और समस्याओं का निस्तारण पक्षकारों की संतुष्टि के हिसाब से कराया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को गांवों में चौपाल व गोष्ठियां लगाने व जन शिकायत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इकौना में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व तहसीलदार इकौना मौजूद रहे। इस दौरान भूमि विवाद की एक शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शिकायत का निस्तारण करवाया।
इस दौरान कोतवाली भिनगा में 10 शिकायतों में नौ पुलिस व एक राजस्व, हरदत्तनगर गिरंट में आठ शिकायतों में एक पुलिस व सात राजस्व, इकौना में दो पुलिस व पांच राजस्व, गिलौला में तीन पुलिस व तीन राजस्व, सोनवा में दो पुलिस व तीन राजस्व, नवीन मॉडर्न थाने में तीन पुलिस व दो राजस्व, मल्हीपुर व सिरसिया थाने में राजस्व से संबंधित चार-चार शिकायतें दर्ज हुईं।