फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Responsible forgot to install electricity meter

Shravasti News: बिजली मीटर लगाना भूले जिम्मेदार

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Responsible forgot to install electricity meter
 ​भिनगा तहसील में शनिवार को फरियादी की समस्या सुनते डीएम।  - स्रोत : विभाग
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनमें कुल 29 शिकायतें आईं, जिनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


भिनगा तहसील में जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 12 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

डीएम ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसी क्रम में इकौना तहसील में सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां आईं कुल नौ में से सिर्फ एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका। जमुनहा तहसील में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन



स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम भिठिया चिचड़ी निवासी संतोष कुमार ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि न्यायालय में उनका भूमि विवाद विचाराधीन है। इसके लिए कोर्ट की ओर से स्थलीय निरीक्षण का आदेश भी दिया गया है, लेकिन निरीक्षण न होने से मामला जस का तस बना हुआ है। पीड़ित ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण कराकर मामला निस्तारित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ंजा लगवाने की मांग
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा निवासी सज्जाद खान ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव से खेत तक जाने वाला चकमार्ग कच्चा है। इससे बरसात के दिनों में आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने चकमार्ग पर खड़ंजा लगवाने व जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है।

बिजली का मीटर लगवाने की मांग
इकौना। इकौना क्षेत्र के ग्राम मैनिहवा निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि कई माह पूर्व उनके घर का मीटर जल गया था, जिसे विभाग के कर्मियों ने निकालकर कुछ दिन में नया मीटर लगाने का आश्वासन दिया था। फिर भी अब तक मीटर नहीं लगा। ऐसे में विभाग से मनमाना बिल वसूला जा रहा है। पीड़ित ने मीटर लगवाने की मांग की है।


चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग
इकौना। ग्राम सोनपुर निवासी मालिकराम ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव से प्रेमलाल पुरवा तक जाने वाले चकमार्ग पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर शौचालय का गड्ढा खोदवा लिया है। इससे चकमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। पीड़ित ने चकमार्ग का निरीक्षण कराकर कब्जा हटवाने के साथ ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed