{"_id":"695025da01a766b02902ddf9","slug":"remembered-former-pm-vajpayee-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116833-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पूर्व पीएम वाजपेयी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पूर्व पीएम वाजपेयी को किया याद
Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
इकौना ब्लॉक में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - स्रोत: पार्टी
श्रावस्ती। इकौना ब्लॉक सभागार में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का बखान किया गया।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि भाजपा की ओर से आयोजित जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनके सिद्धांतों और जीवन मूल्यों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने रहा कि वाजपेयी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग थे, जिन्होंने शुचिता की राजनीति, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत अपने विचारों से देश में सुशासन की राजनीति का आगाज किया। बाजपेयी ने देश में राजनीति का ऐसा आदर्श स्थापित किया है, जिसका अनुसरण सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की बात होती है, तो हम श्रावस्ती वासियों को बहुत गर्व होता है, क्योंकि यह धरती राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी की कर्मभूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल के विचारों और सिद्धांतों पर कार्य करते हुए सबका साथ और सबका विकास का मंत्र दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि देश में सुशासन, विकास और शुचिता की राजनीति कैसे की जाती है, यह सभी दलों को वाजपेयी के राजनीतिक जीवन से सीखनी चाहिए। इस मौके पर दिवाकर शुक्ला, नेकराम पांडेय, अरुण पांडेय, उमेश अवस्थी, प्रतिमा वर्मा, अर्चना बाजपेयी, संध्या मुखर्जी, विन्नू राजपूत, प्रेम सिंह नायक व संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।