फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti rises 115 cm above the danger mark.

Shravasti News: लाल निशान से 115 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती

Sun, 27 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 27 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rapti rises 115 cm above the danger mark.
बाढ़ का पानी
श्रावस्ती/इकौना/तुलसीपुर। तराई और नेपाल के पहाड़ों पर चार दिन से हो रही तेज बारिश के बाद राप्ती नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रविवार को नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 127.50 मीटर से 115 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। जमुनहा और इकौना तहसील के 15 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों बीघा फसल जलमग्न होने से किसान नुकसान को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में आए अर्नब तूफान के चलते तराई क्षेत्र में चार दिनों तक हुई झमाझम बारिश से राप्ती उफना गई। रविवार सुबह तक इकौना तहसील के जंगरावलगढ़ी, पुरुषोत्तमपुर, कोलभार मजगांवा, कोडरी दीगर और रामनगरा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। गांवों के हजारों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। किसान फसल बर्बाद होने की आशंका से परेशान हैं। वहीं, कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीणों को घर गिरने का डर सता रहा है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के वीरपुर सहित पांच से अधिक गांवों में भी बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। प्रभावित गांवों के रास्तों पर तीन फीट से अधिक पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन



बारिश और बाढ़ से गिरे फूस के घर
इकौना तहसील क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के पानी से 12 से अधिक फूस के घर और 15 से अधिक घरों की दीवारें ढह गईं। जंगरावलगढ़ी में विलास निषाद, राम कुमार विश्वकर्मा, वंशराज निषाद, अज्ञाराम निषाद, तुलसी राम यादव, बलीकरण पासवान और होलीराम के कच्चे घर गिर गए। इससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। 10 से अधिक अन्य घरों की दीवारें भी गिरने की सूचना है। प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवारों और उनके मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। घरों और रास्तों में पानी भरने से जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। दूरसंचार सेवाएं प्रभावित होने के कारण अधिकारियों को सूचना देने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर मंडरा रहा खतरा
बीते साल बाढ़ में कट चुके मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर फिर खतरा मंडरा रहा है। राप्ती का पानी तेजी से सड़क से टकरा रहा है और उसे काटने लगा है। पिछले वर्ष मार्ग कटने के बाद मिट्टी डलवाकर आवागमन बहाल कराया गया था। इस बार सड़क कटी तो स्थानीय लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो सकता है और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।


पहले घटरा और फिर तेजी से बढ़ा जलस्तर
दिन- समय- जलस्तर

रविवार- सुबह चार बजे- 128.25 मीटर
रविवार- छह बजे- 128.25 मीटर
रविवार- सुबह 10 बजे- 128.30 मीटर
रविवार- सुबह 11 बजे- 128.40 मीटर
रविवार- दोपहर 12 बजे- 128.50 मीटर
रविवार- दाेपहर एक बजे- 128.55 मीटर
रविवार- दोपहर दो बजे- 128.60 मीटर
रविवार- दोपहर तीन बजे- 128.65 मीटर
रविवार- शाम पांच बजे- 128.85 मीटर
रविवार- शाम सात बजे- 128.95 मीटर

बाढ़ का पानी

बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed