फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti crossed the red mark due to heavy rain

भारी बारिश से राप्ती ने पार किया लाल निशान

Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rapti crossed the red mark due to heavy rain
श्रावस्ती। तराई सहित नेपाल व पहाड़ों पर हुई बरसात से राप्ती नदी उफान पर आ गई है। रविवार दोपहर तक राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे कछार में बसे गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। बढ़ते जलस्तर के साथ कछार में बसे गांव में कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार भोर नेपाल सहित पहाड़ों पर हुई झमाझम बरसात दोपहर बद तक होती रही। इसके कारण राप्ती नदी का जलस्तर भी धीरे धीरे बढ़ने लगा। दोपहर बाद जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर बढ़ कर खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। यहां सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 127.50 सेंटीमीटर था, जो दोपहर 12 बजे 127.60 व दोपहर 2 बजे 127.75 सेंटीमीटर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर अधिक रहा। यहां खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन

अचानक बढ़े इस जलस्तर के कारण राप्ती नदी के कछार के कई गांवों में अब बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो दे रात तक क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी, नेवादा, डेहरिया, मोहम्मदपुर, धर्मनगर, गाजोबारी, मोहनपुर, टेपरा, वीरपुर लौकिहा, हसनापुर, बरंगा, अशरफ नगर, लक्ष्मनपुर सेमरहनीय, हरिहरपुर करनपुर, शिकारी, सर्रा, जोगिया, संगमपुरवा, पोंदला, पोंदली, बेलरी, गंगाभागड़, मुरावपुरवा, वीरपुर सहित अन्य गांव प्रभावित हो सकते हैं। वहीं पहाड़ों पर हुई तेज बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नाले भी उफान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसका पानी जंगल में फैल रहा है। एडीएम योगानंड पांडे ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसको देखते हुए सभी बाढ़ चौकी व अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। देर शाम तक जलस्तर सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed