{"_id":"69cabe7c033aa4c7680e3799","slug":"raised-awareness-regarding-child-labor-and-child-marriage-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119042-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बालश्रम व बाल विवाह के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बालश्रम व बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
Mon, 30 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाल श्रम के प्रति जागरूक करते एएचटीयू प्रभारी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बालश्रम व बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर रविवार को एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह, आरक्षी अभिषेक कुमार, अर्चना पांडेय व कंचना देवी की टीम के साथ सोनवा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कस्बे में संचालित होटल, ढाबा, ब्यूटी पॉर्लर सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संचालकों को बालश्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी व बालभिक्षावृत्ति आदि की जानकारी दी और रोकथाम के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने सभी को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, बालश्रम या बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने की बात कही।