फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain with strong winds, crops fell, farmers lost their senses

दूसरे दिन भी झूम के बरसा बादल, पानी से सराबोर हुई तराई

Thu, 16 Sep 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong winds, crops fell, farmers lost their senses
बरसात के बीच चली तेज हवाओं के कारण गिरी धान की फसल - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में बुधवार रात व गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश से समूचा जिला पानी से सराबोर हो गया। कई स्थानों पर बरसात के साथ चली तेज हवाओं के कारण फसल गिर जाने से किसान परेशान नजर आए। बरसात के चलते मौसम का मिजाज भी नर्म पड़ गया है। तेज बरसात से गांव सहित नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात से ही मेघ मेहरबान हैं। रात से ही रुक रुक कर हो रही इस बरसात के कारण असिंचित सिरसिया क्षेत्र सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में खेत व खलिहान सहित गांव की गलियां सराबोर हो गई। इससे धान किसानों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। मूसलाधार बरसात के बीच चली तेज हवाओं के कारण खेतों में लगी अरहर, मक्का, उड़द व धान आदि की फसलों के गिर जाने के कारण उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

तेज बरसात ने जिले की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण नालियां चोक होने से जगह जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में मार्गों पर उत्पन्न कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का राह चलना भी दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed