फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Quickly solve the problems of the complainants

फरियादियों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण

Sat, 24 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Quickly solve the problems of the complainants
भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व एसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना काल के बाद शनिवार को पहली बार जिले के थानों में समाधान दिवस / थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भिनगा कोतवाली में डीएम व एसपी तो इकौना में एएसपी ने आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। साथ ही मौजूद मातहतों को एक सप्ताह के अंदर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि समाधान दिवस में आए प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही तय समय सीमा के अंदर उनका निराकरण भी किया जाए। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच फरियादियों के मोबाइल पर बात करके की जाएगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि भूमि विवादों की शिकायतों को क्षेत्रवाइज सूचीबद्ध किया जाए। राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाए। तथा मौके पर जाकर निस्तारण भी कराया जाए। यहां अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे। वहीं इकौना में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, सोनवा में क्षेत्राधिकारी इकौना महेनाद्र पाल शर्मा, मल्हीपुर में क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने समस्या सुनी। जबकि गिलौला व सिरसिया में थाना प्रभारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले भर में कुल 62 मामले आए। जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed