फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Put control on crime, otherwise the SHO will measure

Shravasti News: अपराध पर लगाएं नियंत्रण नहीं तो नपेंगे थानेदार

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Put control on crime, otherwise the SHO will measure
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखें। थाना क्षेत्रों में अपराध पर पूरा नियंत्रण रखा जाए। कहीं भी अवैध शराब व शस्त्र आदि का निर्माण व बिक्री न होने पाए। सभी छोटी-बड़ी शिकायतों का तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करें। ऐसा न करने वाले थानेदारों की थानेदारी छीनी जा सकती है। यह बातें रविवार को पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह ने कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर हुई बैठक में कहीं। एसपी ने कहा कि सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार, भंडारण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं। चोरी व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं। जनशिकायत व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय सीमा में निस्तारण करें। गुंडा, गैंगस्टर व इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मार्ग दुर्घटना को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं। बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में कार्रवाई करने के साथ ही एंटी रोमियो टीम को और सक्रिय करें। उन्होंने हिदायत दी है कि लापरवाही बरतने वाले थाना व चौकी प्रभारियों पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ उन्हें पद से हटाया जाएगा। बैठक में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, सीओ इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, आरआई विनोद कुमार सिंह सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed