फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Public representatives performed Rudrabhishek on five pagodas

पांच शिवालयों पर जनप्रतिनिधियों ने किया रुद्राभिषेक

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Public representatives performed Rudrabhishek on five pagodas
श्रावस्ती। केदारनाथ धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का प्रधानमंत्री द्वारा अनावरण किया गया। इसका जिले के पांच शिवालयों में सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर इन शिवालयों में जनप्रतिनिधियों ने रुद्राभिषेक व दर्शन पूजन भी किया।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि व प्रतिमा का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के पांच शिवालयों में किया गया। लाइव प्रसारण के लिए सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। इस दौरान विभूतिनाथ मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने रुद्राभिषेक किया। जबकि एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, एएमए श्रीकांत दुबे ने पूजने-अर्चन कर लाइव प्रसारण आम लोगों के साथ देखा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन कर रुद्राभिषेेक किया। इस मौके पर दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि गुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करने के साथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया है।
विज्ञापन

केदारनाथ में हुए कार्यक्रम को साधु-संतों के साथ ही आम लोगों को दिखाने के लिए लाइव प्रसारण किया गया है। वहीं गिलौला के झारखंडी महादेव मंदिर में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने पूजन किया। यहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जमुनहा में जगपति माता मदिंर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, एडीएम कमलेश चन्द्र मौजूद रहे। इस दौरान भिनगा के काली माता मंदिर व इकौना के बेचू बाबा शिवालय में भी लाइव प्रसारण के साथ ही शिव पूजा का अयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed