फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Providing employment to every youth is a priority: Ramferan Pandey

हर युवका को रोजगार दिलाना प्राथमिकता : रामफेरन पांडेय

Mon, 08 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Providing employment to every youth is a priority: Ramferan Pandey
कलेक्ट्रेट में नियु​क्ति पत्र भेंट करते विधायक रामफेरन पांडेय।-स्रोत: सूचना विभाग
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय रहे। सभी नवनियुक्त नौ अनुदेशक नियुक्तिपत्र पाकर गदगद रहे।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 1510 अनुदेशकों का चयन किया गया है, इनमें से नौ अनुदेशक श्रावस्ती जिले को भी मिले हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चयनित अनुदेशक जय सिंह यादव, विशाल, अमरनाथ यादव, राम सिंह राणा, राजकुमार यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, संजय वर्मा, संतोष कुमार यादव व कैलाश चंद्र मौर्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि हर युवा को रोजगार दिलाना प्रदेश सरकार का संकल्प व प्राथमिकता है। नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है, इससे योग्य उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अनुदेशक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनुदेशक न सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी योगदान देंगे। इस दौरान सीडीओ मोहम्मद शाहिद व आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed