फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   protest of prd javan

डीओ पीआरडी पर उत्पीड़न का आरोप, जवानों ने दिया धरना

Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest of prd javan
जमुनहा (श्रावस्ती)। पीआरडी जवानों ने बुधवार को जमुनहा तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान जवानों ने डीओ पीआरडी पर उत्पीड़न व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार जमुनहा को सौंपा।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील परिसर में धरने के दौरान प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने कहा कि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। वह जवानों का शोषण कर रहे हैं। जवानों से अवैध वसूली की जा रही है। जवानों की ड्यूटी अनियमित तरीके से लगाई जा रही है।
विज्ञापन

शासनादेश में तीन माह बाद जवानों की ड्यूटी बदलने का नियम है। इस पर उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई पीआरडी जवान करीब एक वर्ष से लगातार कार्यालय में ड्यूटी कर रहे हैं। जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। जवानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर रोस्टर के अनुरूप प्रशिक्षित जवानों की ड्यूटी लगवाने व जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के विरुद्ध समिति गठित कराकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर पीआरडी जवानों ने अनिश्चित कालीन प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान पीआरडी जवानों ने डीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ला को सौंपा।

इस दौरान जुगल किशोर, बरसाती खान, दुर्गेश कुमार, राममिलन वर्मा, बंसीलाल वर्मा, बुधराम वर्मा, त्रिभुवन, मनीराम, अजीजुल हसन, छविलाल, राधेश्याम, राम सेवक, ठगई प्रसाद, लाल बहादुर आदि प्रांतीय रक्षक दल के जवान मौजूद रहे। वहीं इस बारे में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा ने आरोपों को निराधार व मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed