फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Promote plantation for natural balance

प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण को दें बढ़ावा

Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Promote plantation for natural balance
एसएसबी द्वारा फोरलेन के दोनों द्वारा किया गया पौध रोपण - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा रविवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों ने परिसर सहित मार्ग किनारे विभिन्न प्रजाति के छायादार व फलदार पौध का रोपण किया। कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि आज मानव दोनों हाथों से प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रहा है। इससे प्राकृतिक संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वर्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना होगा। वन ही जीवन का आधार हैं। बिना वन के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमें प्राण वायु देने के साथ प्रकृति में व्याप्त जहरीली गैसों को ग्रहण कर हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। इसलिए हमें बेहतर भविष्य के लिए वनों को संरक्षित करना होगा। इस दौरान कमान अधिकारी, उप कमांडेंट संदीप कुमार जेटली, सहायक कमांडेंट भारत भूषण, निरीक्षक मगदुम रोहित जयंत, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, शश्किांत, महेंद्र सिंह तोमर ने जवानों के साथ नीम, शीशम, सागौन, गूलर सहित अन्य प्रजाति के 4500 पौधों का रोपण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed