फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Priya, Shalu and Kajol topped in essay writing

निबंध लेखन में प्रिया, शालू व काजोल अव्वल

Thu, 06 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Priya, Shalu and Kajol topped in essay writing
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं( - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती कटरा में गुरुवार को हिंदी परिषद की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में प्रिया, शालू व काजोल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

हिंदी परिषद की ओर से स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती कटरा में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसका मुख्य विषय तीन तलाक और भारतीय समाज था। निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी छात्राओं ने अपने विचारों को लिखा। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया त्रिपाठी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शालू कैराती को द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की ही काजोल जायसवाल को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान निर्णायक मंडल में राम सागर द्विवेदी, शैनलता द्विवेदी व डॉ. एके सिंह शामिल रहे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि तीन तलाक विरोधी कानून आधी आबादी को सशक्त होने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी तमाम कुरीतियां जो सदियों से महिलाओं के सम्मान, आन बान के विपरीत रहीं हैं. उन्हे समूल जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। कोई भी समाज अपनी आधी आबादी को नजर अंदाज कर प्रगति नहीं कर सकता। समाज सेवी राम सागर द्विवेदी जी ने कहा कि तीन तलाक संपूर्ण संसार की मुस्लिम नारी के जीवन को नारकीय बना रहा है। इस मौके पर प्रियंका जायसवाल, क्रांति वर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed