{"_id":"60e732b78ebc3e54980807c7","slug":"primary-teachers-union-held-a-meeting-regarding-demands-srawasti-news-lko5860551189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इकौना इकाई ने गुरुवार को केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय इकौना में बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तम चौधरी ने की। बैठक में पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उठे मुद्दों पर शासन को 21 सूत्री मांग पत्र भेजा गया।
बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन लागू करने, अंतर जनपदीय स्थानांतरण, राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने, संविलियन व्यवस्था समाप्त करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को योग्यता अनुसार नौकरी देने तथा बीटीसी, बीएड आदि डिग्री धारकों को टीईटी में छूट देने, मृतक शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के आश्रितों को भी योग्यतानुसार नौकरी देने तथा रसोइया को स्थाई करके न्यूनतम मानदेय देने पर चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि यदि सरकार शिक्षकों की इन मांगों पर विचार नही करती है तो शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को प्रांतीय नेतृत्व तक पहुंचा कर जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन अनवर खान ने किया। इस दौरान बैठक में उठे मुद्दों पर शासन को 21 सूत्री मांग पत्र भेजा गया। बैठक में बबिता गुप्ता, अल्पना पांडे, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अंकित श्रीवास्तव, हरीश कुमार, श्रवण कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।