{"_id":"68d2f1dba1621eaf0f0e6986","slug":"prices-of-raisins-peanuts-and-ramdana-increased-during-navratri-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114383-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चोरों ने चस्पा किए धमकी भरे पत्र, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चोरों ने चस्पा किए धमकी भरे पत्र, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
इटवरिया गांव में चस्पा किया गया धमकी भरा परचा।
- फोटो : इटवरिया गांव में चस्पा किया गया धमकी भरा परचा।
- कोतवाली भिनगा के इटवरिया व इकौना के मध्यनगर में चस्पा मिले चेतावनी पत्र
- पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की छानबीन, चोरों के रात भर पहरेदारी कर रहे लोग
फोटो-14 से 17
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती/इकौना। तराई में ड्रोन व चोरों के आतंक के बीच अब चेतावनी पत्र मुसीबत बनने लगे हैं। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बाद अब कोतवाली भिनगा व इकौना थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरी करने के चेतावनी पत्र चस्पा मिले हैं, इससे गांव में दहशत कई गुना बढ़ गई है। चेतावनी पत्र मिलने के बाद पहले से रतजगा कर रहे ग्रामीण अब अलग-अलग टोलियों में बंट कर पहरा दे रहे हैं। हांलांकि, पुलिस इसे शरारती तत्वों की हरकत करार देते हुए जांच में जुट गई है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मध्यनगर में सोमवार की रात गांव में पहरेदारी कर रहे ग्रामीणों को एक पेड़ पर चेतावनी पत्र चस्पा मिला। इसमें गांव के दो लोगों को गुंडा करार देते हुए अपशब्दों के साथ गांव को लूटने की चेतावनी दी गई। पेड़ पर चेतावनी पत्र मिलने की सूचना कुछ ही देर में गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी और टोलियों में बंट कर गांव के अलग-अलग कोनों पर तैनात हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर टीम के साथ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ थी चस्पा नोटिस को अपने कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों को पुलिस के सजग रहने व रात भर पेट्रोलिंग का आश्वासन दिया। हांलांकि, पुलिस के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने बैठक कर हर घर से एक-एक युवक के पहरा में शामिल होने की योजना बनाई और पूरी रात जागकर काटी। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि शरारती तत्वों ने पत्र चस्पा किया है, ताकि ग्रामीण व पुलिस परेशान हो। जांच की जा रही है, शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, मंगलवार की सुबह सीओ भरतलाल पासवान ने भी गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
गांव में होगी चोरी, दम हो तो रोक लो...
कोतवाली भिनगा के इटवरिया गांव में भी एक चेतावनी पत्र चस्पा मिला। जिसमें लिखा रहा कि 22 सितंबर को इटवरिया गांव में चोरी होगी, दम हो तो रोक लो लिखा रहा। चेतावनी पत्र मिलने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण लल्लन, सुभाष आदि ने बताया कि गांव में पहले से चोरों की दहशत है और ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं, लेकिन चेतावनी पत्र मिलने के बाद से दहशत बढ़ गई है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
मौके पर एसओजी व थाने की पुलिस टीम के साथ जांच की है। प्रथम दृष्टया अफवाह लग रही है। एसओजी टीम टेक्निकल जांच कर रही है। जो भी दोषी मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
भरत पासवान, सीओ, इकौना