{"_id":"600daba48ebc3ef91e269fdf","slug":"preparation-meeting-held-for-panchayat-elections-srawasti-news-lko561531598","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लेकर आयोजित हुई तैयारी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लेकर आयोजित हुई तैयारी बैठक
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। भारतीय जनता पार्टी की जमुनहा ब्लॉक के पदाधिकारियों की एक बैठक वीरगंज में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। बैठक में जिला पंचायत वार्ड संख्या 10, वार्ड संख्या 11, वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 13 की सभी ग्राम पंचायतों के संयोजक व सभी बूथों के अध्यक्ष, सेक्टरों के संयोजक तथा बूथों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिला संयोजक पंचायत चुनाव शंकर दयाल पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह मंशा है कि ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इस संदर्भ में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए कमर कस लें। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि हमारा मंडल सक्षम मंडल होना चाहिए, हमारा बूथ सामर्थ्य बूथ होना चाहिए। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बैठक में प्रयाग देव सिंह, माधव राम वर्मा, रमेश सिंह, दीपचंद वर्मा, विनय आडवाणी, रामचंद्र यादव, दिलीप वर्मा सहित सभी ग्राम पंचायतों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।