फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pregnant dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

Tue, 10 Nov 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Pregnant dies under suspicious circumstances
जमुनहा (श्रावस्ती)। ओदाही के मजरा बेलभरिया निवासिनी एक महिला की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला गर्भवती थी। भाई की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नदईडीह के मजरा धोबियनपुरवा निवासी राजेंद्र पुत्र सुदर्शन ने अपनी बहन सज्जी (25) का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम ओदाही के मजरा बेलभरिया निवासी सुनील से किया था। जिसके दो बच्चे थे। सोमवार रात संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी ससुरालीजनों ने मृतका के भाई राजेंद्र को दी। सूचना पर पहुंचे राजेंद्र ने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी सूचना यूपी 112 सहित मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि मृतका गर्भवती थी। जिसका इलाज बहराइच के नवाबगंज में पति की ओर से कराया जा रहा था। उसकी मौत किन कारणों से हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। फिलहाल मामले में मृतका के भाई की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed