{"_id":"64612596d2bc2fbebc02f686","slug":"prayers-sought-by-presenting-mark-and-sheet-srawasti-news-c-13-1-234630-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निशान व चादर पेश कर मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निशान व चादर पेश कर मांगी दुआ
Sun, 14 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर अकीदत के लिए उमड़े जायरीन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच के सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह में अकीदत के लिए आने वाले जायरीन का जत्था शनिवार को दिकौली पहुंचा। जिसमें शामिल जायरीनों ने बड़े पुरुष की मजार पर निशान व चादर पेश कर अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद जायरीन का यह जत्था दरगाह के लिए रवाना हुआ।
बहराइच के सय्यद सलार मसूद गाजी की दरगाह आने वाले जायरीन को लेकर ऐसी मान्यता है कि जब तक जायरीन दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर माथा नहीं टेकते तब तक गाजी की दरगाह में उनकी हाजरी कबूल नहीं होती। इसी के चलते जायरीन का जत्था दिकौली पहुंच रहा है। जिसमें शामिल लोग मुख्य सरयू नहर में स्नान कर सबसे पहले बड़े पुरुष की मजार पर माथा टेक रहे हैं। इसके बाद गाजी की दरगाह में हाजरी देने के लिए बहराइच के लिए रवाना हो रहे हैं। यहां आने वाले जायरीन की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यहां महिला पुलिस के साथ एंबुलेंस आदि की तैनाती की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए दिन-रात चलेंगी बसें
भिनगा-बहराइच मुख्य मार्ग सहित संपर्क मार्ग जैसे भिनगा-सिरसिया, भिनगा-लक्ष्मणपुर, भिनगा-तालबघौड़ा व भिनगा-परसा मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का समयसारिणी के अनुसार संचालन शनिवार से रोक दिया गया है। अब इन मार्गों पर चलने वाली बसों का कोई भी समय निर्धारित नहीं रहा। अब बस संचालक अपनी मनमर्जी के मुताबिक जब चाहें तब आ-जा सकते हैं। इन मार्गों पर यात्री मिले तो बसों का संचालन दिन-रात जारी रहेगा।