फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pradhans protested against the appointment of administrators

Shravasti News: प्रशासकों की नियुक्ति के विरोध में उतरे प्रधान

Tue, 14 Apr 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pradhans protested against the appointment of administrators
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। - फोटो : कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।
श्रावस्ती। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अशोक कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में प्रधानों ने प्रशासक की नियुक्ति न करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत चुनाव में विलंब होने पर पंचायतों में प्रशासक की तैनाती करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध हैै। यह जनादेश का अपमान है। इससे ग्राम स्तर का विकास कार्य बाधित होगा। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय ग्राम पंचायतों को अधिकार सौंपा जाए। ग्राम प्रधान मीना देवी, मैनुद्दीन, नीता सिंह, सुनीता देवी, गुलाम वारिश ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी ग्राम पंचायतों को ही प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियां प्रदान की जाएं। इस मौके पर काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed