फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power supply to 200 villages remained disrupted for 10 hours.

Shravasti News: 10 घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली आपूर्ति

Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 200 villages remained disrupted for 10 hours.
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। हल्की सी बारिश में सोमवार की रात गुल हुई बिजली 10 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर 12 बजे बहाल हो सकी। जिसके चलते 200 गांवों के ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। वीरगंज निवासी मोहम्मद शाह आजम, सतीश पाठक, सलारूपुरवा निवासी मोनू साहू आदि ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या अब आम हो गई है। रोस्टर पहले से ही धराशायी था।
विज्ञापन

अब घंटों कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से चोरों व विषैले जीवों का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण उमस के बीच हो रही कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। कटौती को लेकर मल्हीपुर उपकेंद्र प्रभारी राजकुमार पाल ने बताया कि रात तीन बजे बारिश के चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। सुबह बारिश बंद होते ही फाॅल्ट दूर कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed