{"_id":"6a4bf9935b3137e9a2019887","slug":"power-supply-to-150-villages-restored-after-38-hours-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121415-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 38 घंटे बाद बहाल हुई 150 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 38 घंटे बाद बहाल हुई 150 गांवों की बिजली आपूर्ति
Tue, 07 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गिलौला। क्षेत्र में 38 घंटे बाद रविवार रात लगभग 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। शनिवार सुबह से गिलौला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली ठप थी। इससे लाखों की आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से गांवों की गलियां और कस्बे की सड़कें अंधेरे में डूबी रहीं। लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। शनिवार रात लोगों को जागकर या हाथ पंखे से गुजारनी पड़ी। रविवार को दिन भर लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। बिजली विभाग ने गोंडा-बहराइच मार्ग पर जेसीबी से खोदाई को फाल्ट का कारण बताया। भूमिगत लाइन में फाल्ट ढूंढने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जेई संदीप यादव ने बताया कि जेसीबी से खोदाई के कारण आठ स्थानों पर फाल्ट आया था। 33 केवीए लाइन में आए इस फाल्ट को ढूंढना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए लखनऊ से फाल्ट लॉकेटर मशीन मंगाई गई। मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
जेई संदीप यादव ने बताया कि जेसीबी से खोदाई के कारण आठ स्थानों पर फाल्ट आया था। 33 केवीए लाइन में आए इस फाल्ट को ढूंढना चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए लखनऊ से फाल्ट लॉकेटर मशीन मंगाई गई। मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका।
विज्ञापन