{"_id":"5f2c325e8ebc3e3ccc5f6581","slug":"power-loss-of-one-lakh-population-srawasti-news-lko533961294","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख आबादी की बिजली गुल
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में तेज हवा के चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के तीन वार्ड सहित मछरिहवा व सेमरी फीडर के गांव की विद्युत आपूर्ति बुधवार मध्य रात बाधित हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। वहीं गुरुवार को भी हवा की गति धीमी न होने के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी है।
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर के सहारे नगर पालिका परिषद भिनगा के अब्दुल कलाम नगर, कृष्ण नगर व सिविल लाइन वार्ड सहित क्षेत्र गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। वहीं सेमरी फीडर के सहारे हरिहरपुररानी क्षेत्र के अधिकांश गांवों को आपूर्ति दी जा रही है। बुधवार मध्यरात से चल रही तेज हवा के कारण सेमरी व मछरिहवा फीडर की आपूर्ति बाधित है।
इससे करीब पांच हजार उपभोक्ता व करीब एक लाख की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। वहीं दूसरे दिन भी तेज हवाओं के कारण आपूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण व लोगों के सेलफोन ठप है। इसकी लगातार शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार हवा तेज होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिससे उपभोक्ताओं में निगम के जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश है। इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि तेज हवा के कारण तार आपस में टकरा जाते है। जिससे फीडर ट्रिप कर रहा है। हवा की गति धीमी होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।