{"_id":"5d8660418ebc3e01740f5f0c","slug":"power-line-passed-over-schools-and-homes-srawasti-news-lko4828235125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय व घरों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय व घरों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन
विज्ञापन
जमुनहा बस स्टैंड के निकट घर से सटा कर लगा दिया ट्रांसफार्मर।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कॉर्पोरेशन की ओर से विद्यालय तो कहीं घरों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजार दी गई है। गड़रियनपुरवा गांव में एक व्यक्ति के घर से सटा कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर बनगई के मजरा गड़रियनपुरवा में पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने सुकई पाल के घर की दीवार के पास ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इतना ही नहीं इसी गांव में हाईटेंशन व एलटी लाईन कई लोगों के घरों की छतों से होकर गुजरी है।
ऐसा ही हाल थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना के मजरा मनकौरा में भी देखा जा सकता है। जहां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। विद्यालय परिसर में ही ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। यह मात्र बानगी भर है।
विज्ञापन
यही हाल क्षेत्र के कई अन्य गांवों का भी है। जहां हाईटेंशन व एचटी लाइन कहीं विद्यालय की छत तो कहीं लोगों के घर के ऊपर से गुजरी है। इसे हटाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि कहीं भी विद्युत लाइन अथवा ट्रांसफार्मर विद्यालय अथवा लोगों के घरों आसपास स्थित है तो उसे हटवाया जाएगा।