फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Policemen should behave friendly and sweet with the public

Shravasti News: जनता से दोस्ताना और मधुर व्यवहार करें पुलिसकर्मी

Fri, 06 Jan 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Policemen should behave friendly and sweet with the public
इकौना (श्रावस्ती)। वाहन जांच अभियान हो या रात गश्त। गांव का भ्रमण हो या कस्बे का। पुलिसकर्मी आम जनता के साथ मधुर व्यवहार करें। उन्हें यह अहसास दिलाएं कि पुलिस आपकी मित्र है।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने इकौना थाने में अपराध समीक्षा के दौरान विवेचकों से कही। उन्होंने कहा कि यदि आपका व्यवहार जनता के प्रति मित्रवत होगा तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आपको जनता से इनपुट मिलता रहेगा। इसलिए अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। वहीं समीक्षा के दौरान यहां 40 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का अभियान चलाकर निस्तारण करने, वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

वहीं थाने पर रखे माल मुकदमाती का भी निस्तारण कराने, सभी बीट आरक्षियों को बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें क्षेत्र में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुनने तथा उसके निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी सहित सभी उप निरीक्षक व आरक्षी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed