फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police tested the security of banks

Shravasti News: पुलिस ने परखी बैंकों की सुरक्षा

Mon, 19 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police tested the security of banks
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंकों के सुरक्षा इंतजाम परखने को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्धों की जांच पड़ताल की। साथ ही बैंकों में मौजूद लोगों को साइबर अपराध से अपने को सुरक्षित बनाने के लिए जागरूक भी किया। बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा फोन पर कभी भी आपके खाता से संबंधित पर्सनल जानकारी नहीं मांगी जाती है। किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने अकाउंट की पर्सनल जानकारी कदापि न दें और न ही कभी किसी को अपना ओटीपी नंबर बताएं।
विज्ञापन



शांतिभंग में सात गिरफ्तार

श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार को इन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 35 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई-चालान कर 73 हजार रुपये शमन भी वसूला। दूसरी तरफ भिनगा कोतवाली पुलिस ने भयापुरवा निवासी दिल बिहारी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन



21 को लगेगा रोजगार मेला

श्रावस्ती। जिला सेवायोजन कार्यालय भिनगा के तत्वाधान में भिनगा स्थित आईटीआई परिसर में 21 जून को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 18 से 45 आयु वर्ग के बेरोजगारों का उनकी पात्रता के आधार पर चयनित कर रोजगार प्रदान किया जाएगा। पूरी चयन प्रकिया साक्षात्कार के आधार पर होगी। मेला में सम्मिलित होने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed