फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police tested preparations in Balwa drill

बलवा ड्रिल में पुलिस ने परखीं तैयारियां

Fri, 05 Mar 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Police tested preparations in Balwa drill
पुलिस लाइन परिसर में अभ्यास सत्र के दौरान बलवाईयों को भगाती पुलिस व मौजूद अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, महाशिवरात्रि व होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। विपरीत परिस्थितियों में कैसे निपटना है और दंगा आदि को कैसे नियंत्रित करना है। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में बलवा ड्रिल का आयोजन हुआ। जहां दंगा उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को रैतिक परेड का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल होने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। वहीं सुबह आठ बजे पुलिस लाइन परिसर में आगामी त्यौहार होली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व समाज को सुरक्षित तथा भय मुक्त वातावरण दिलाने के लिए दंगा निरोधक उपकरणों व बलवा ड्रिल का अभ्यास पुलिस कर्मियों को कराया गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे चले बलवा ड्रिल व प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिस कर्मियों को बलवा या दंगा के दौरान बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बलवा ड्रिल के दौरान पाई गई खामियों पर विस्तृत रूप से पुलिस कर्मियों को फीडबैक लेकर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान मौजूद सभी थाना प्रभारी से दंगा नियंत्रण उपकरण व शस्त्रों का संचालन भी कराया। अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना महेन्द्र पाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारी व करीब 150 पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed