फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police Station Solution Day became a formality, only three cases out of 79 were settled

Shravasti News: औपचारिकता बना थाना समाधान दिवस, 79 में से मात्र तीन मामले निपटे

Sat, 10 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police Station Solution Day became a formality, only three cases out of 79 were settled
श्रावस्ती। जिले के थानों में आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस महज औपचारिकता बन चुका है। डीएम व एसपी की मौजूदगी में भी फरियादियों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में ऐसा ही नजारा दिखा। जिले भर में आए 79 के सापेक्ष मात्र तीन मामले ही निस्तारित हो सके।सोनवा थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम कृतिका शर्मा व एसपी प्राची सिंह ने की। यहां 10 राजस्व व 04 पुलिस से संबंधित मामले आए। इनमें से किसी भी मामले का समाधान मौके पर नहीं हुआ। टीम बनाकर निस्तारण करने की औपचारिकता पूरी की गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर में एएसपी प्रवीण कुमार यादव की उपस्थिति में राजस्व से संबंधित आए तेरह में सिर्फ एक मामले का निस्तारण हुआ। वहीं हरदत्त नगर गिरंट में एएसपी की उपस्थिति में 14 राजस्व व एक पुलिस से संबंधित मामला आया। इनमें से किसी का निस्तारण नही हो सका। भिनगा में सीओ अतुल कुमार चौबे की उपस्थिति में 09 राजस्व से संबंधित मामले आए, जो निस्तारित नहीं हो सके।
विज्ञापन

सिरसिया में 08 राजस्व से संबंधित मामले आए। इनमें से दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इकौना में सीओ संतोष कुमार की उपस्थिति में राजस्व से संबंधित नौ, गिलौला में राजस्व से संबंधित आठ, कटरा में राजस्व से संबंधित तीन मामले आए। इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। थाना इकौना पर आए फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना गया एवं निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed