{"_id":"69a3379881f57a96560e3514","slug":"police-ready-for-the-safety-of-girl-students-give-information-on-time-alok-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118370-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, समय पर दें सूचना : आलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, समय पर दें सूचना : आलोक
Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जेतवन इंटर कॉलेज कटरा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। -संवाद
इकौना/ कटरा। जेतवन इंटर काॅलेज कटरा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह ने छात्राओं को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में बताते हुए किसी भी समस्या पर तत्काल फोन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिला व बालिका सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। आप सभी बेझिझक अपनी शिकायत कर सकें, इसके लिए हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है, जहां आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला उपनिरीक्षक व सिपाहियों की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही वीमेन पॉवर लाइन 1090 पर फोन उठाने के लिए महिलाओं की ही तैनाती है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। अगर आपको कोई भी समस्या हो, तो तत्काल फोन करें, पुलिस टीम बिना आपकी पहचान सामने लाए समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन
छात्राएं बेझिझक शिकायत कर सकें, इसके लिए एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में स्कूलों में शिकायती बॉक्स भी लगाया जा रहा है, जिसमें आप अपनी समस्या बिना अपना नाम के लिखकर डाल सकती हैं, पुलिस शिकायत पत्र के आधार पर समाधान करेगी।
साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें और मजबूत पाॅसवर्ड लगाएं। अनजान वीडियो कॉल भूल कर भी न उठाएं और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
उन्होंने छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मदद के लिए 1930 पर फोन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन बौद्ध, शिक्षिका उमा तिवारी, रूबी पांडेय व नीतू वर्मा आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -
छात्राओं ने बेबाकी से पूछे सवाल
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि, क्रांति यादव व संजना ने सीओ से रास्ते में या ऑटो में किसी मनचले के छेड़छाड़ करने पर उससे बचने के उपाय के बारे में सवाल किए। इस पर सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आप सभी तत्काल आपातकालीन नंबर 112 या वूमेन पावर लाइन 1090 पर फोन कर सकती हैंं। साथ ही नजदीकी थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर भी शिकायत कर सकती हैं। कक्षा नौ की छात्रा सुधि तिवारी, मुस्कान तिवारी व रोहिणी ने साइबर अपराधों से बचाव संबंधी सवाल किए। इस पर सीओ ने कहा कि सजगता ही साइबर अपराध से बचाव का बेहतर साधन है। फिर भी अगर आप किसी तरह की ठगी का शिकार हो जाएं, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।