{"_id":"65e8bf7d3cf033f52e0cde64","slug":"pm-modi-will-inaugurate-shravasti-airport-on-march-10-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103900-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट का 10 मार्च को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट का 10 मार्च को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती एयरपोर्ट का लोकार्पण 10 मार्च को प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे। इसके लिए जिले में तैयारियां चल रही हैं। विमान सेवा के लिए कंपनी फ्लाई विंग एयरलाइंस अलग से शेड्यूल जारी करेगी। माना जा रहा है कि लोकार्पण के एक हफ्ते के अंदर नियमित उड़ान शुरू हो जाएंगी।
श्रावस्ती एयरपोर्ट बन कर तैयार है और जिसके लोकार्पण की तिथि भी बुधवार को निश्चित हो गई। आगामी 10 मार्च को आजमगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभाग करेंगे। वहीं से इस एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण किया जाएगा। यह पत्र आने के बाद एयरपोर्ट पर बुधवार से ही तैयारी शुरू हो गई। है। कार्यक्रम में पूरे मंडल से करीब एक हजार की संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी व अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कोई मंत्री भी इसमें प्रतिभाग करेगा।
इस पत्र में एयरपोर्ट से नियमित उड़ान कब शुरू होगी। इसके बारे में कोई तिथि निश्चित नहीं की गई है।
यहां से हवाई सेवा संचालित करने वाली कंपनी फ्लाईविंग एयरलाइंस के कर्मचारियों का कहना है कि लोकार्पण के एक सप्ताह के अंदर ही उनकी एयरलाइंस डी हैवीलैंड डीएससी 6/400 एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू कर देगी। यह 19 सीटर है। पहले चरण में श्रावस्ती से लखनऊ के लिए एस9337 सेवा लखनऊ से श्रावस्ती आएगी। इसके साथ ही पहली उड़ान दो फेरों की होगी। इसके बाद यहां से चार अन्य महानगरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में एयरपोर्ट के तकनीकी अधिकारी कुमार ज्ञानू का कहना है कि लोकार्पण की तिथि निश्चित हो गई है, जिसकी तैयारियां चल रही है। संवाद