{"_id":"64232d1351ce6b0e2a087144","slug":"players-honored-for-showing-talent-in-sports-srawasti-news-c-13-1-153493-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खेलो में प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खेलो में प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को सोमवार को डीएम ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का विशेष महत्व है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल के बारे में भी बताया जाए। उनकी अभिरुचि के अनुसार खेलों का अभ्यास कराकर आगे बढ़ाया जाए। 16 से 18 मार्च को शाहजहांपुर में आयोजित खो-खो स्टेट चैंपियनशिप में जिले के मोहम्मद आलम, सुफियान अली, सुहेल खान, आमिर खान व इकबाल अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 22 से 23 मार्च तक आयोजित श्रीराम जन्म महोत्सव, अयोध्या में खो-खो प्रतियोगिता में मुकेश कुमार अनिल कुमार व आमिर खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुहेल खान, विकास कुमार, इकबाल अहमद, मोहम्मद शमीम, सूफियान अली, मोहम्मद आलम व रेनू यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धर्मेंद्र कुमार वर्मा, यशवंत कुमार, सुरेश कुमार, अशुं मौर्या व देवेंद्र कुमार ने 21 किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। विगत वर्ष बिजनौर में 20 से 22 मई को आयोजित 22वीं जूनियर स्टेट खो खो प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इन्हें डीएम ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।